Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन वाइफ ने साइन किया रोहित शेट्टी का शो

सोनी टीवी के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के ऑफ एयर होने के बाद सुमोना चक्रवर्ती इस टीम से अलग हो गई थीं. आमतौर पर सुमोना कपिल के शो में उनकी बीवी या गर्लफ्रेंड का किरदार निभाती हुई नजर आती हैं. लेकिन अब अपने ‘कप्पू’ को छोड़ ये खूबसूरत एक्ट्रेस रोमानिया में खतरनाक एक्शन स्टंट परफॉर्म करने वाली हैं. जी हां, सुमोना कलर्स टीवी के एडवेंचर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 14 में शामिल होने वाली हैं. और रोहित शेट्टी के साथ काम करने को लेकर वो बेहद एक्साइटेड हैं.