Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

KCR ने चुनाव से पहले चुपचाप 22 लैंड क्रूजर गाड़ियां खरीदीं

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया कि सत्ता में वापस आने की उम्मीद में पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने चुनाव से पहले बिना किसी को बताए 22 लैंड क्रूजर गाड़ियां खरीदीं. ‘प्रजा पालन’ कार्यक्रम शुरू करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम बनने के बाद 10 दिनों तक उन्हें भी इसके बारे में पता नहीं था. 22 लैंड क्रूजर को खरीदा गया और फिर छुपाया गया.

सीएम रेमंत रेड्डी ने कहा कि एक अधिकारी ने बताया कि 22 लैंड क्रूजर खरीदी गई हैं और विजयवाड़ा में छिपाए गई हैं. हमने शपथ ग्रहण के बाद उन्हें लेने के करने के बारे में सोचा. केसीआर हारने के बाद घर चले गए और उन्होंने बिना किसी को बताए इन्हें खरीद लिया. यह सरकारी संपत्ति है. वहीं, केटीआर ने बयान दिया कि बीआरएस कांग्रेस सरकार के प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए शेडो टीमें बनाएगी. उनके इस बयान पर तेलंगाना के सीएम ने केटीआर पर पलटवार किया है और पूछा है कि शेडो टीम ही क्यों बनाएंगे.