Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

झारखंड: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे

झारखंड में रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। इस दौरान वे जमशेदपुर भी जाएंगे, जहां वे सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) के प्लेटिनम जुबली समारोह में हिस्सा लेंगे।

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सुबह रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उनका का स्वागत किया। ओम बिरला ने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी और फिर राजभवन के लिए रवाना हो गए।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रांची में बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क-सह-स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा करेंगे और आदिवासी प्रतीक को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे एससीसीआई के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लेने के लिए जमशेदपुर जाएंगे।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा, "वे दोपहर करीब तीन बजे रांची लौटेंगे और शाम पांच बजे स्वर्ण भूमि, डंगराटोली में विभिन्न समाजों द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे। सामाजिक और धार्मिक समूहों सहित करीब 156 संगठन उनका स्वागत करेंगे।" लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का सोमवार को दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।