Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

HIL: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले- खेल को लेकर सरकार बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में हॉकी इंडिया लीग (वूमेन) के फाइनल की सफल मेजबानी करने के बाद राज्य में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह और भविष्य में विकास को बढ़ावा देने की क्षमता का जिक्र किया।

रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में रविवार को  फाइनल के बाद उन्होंने मीडिया से कहा, "हमने खेलों के लिए जो निरंतर पहल शुरू की है, उसे आप अब रांची में देख सकते हैं। रांची में खेलों को लेकर उत्साह लगातार  बढ़ रहा है।" 

उन्होंने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा, "मैंने पहले भी कहा है कि सरकार खेलों को बढ़ावा देना चाहती है। इससे युवाओं को नई ऊर्जा मिलेगी और हम खेलों के माध्यम से इस राज्य को नई पहचान देंगे।" 

ओडिशा वॉरियर्स महिला हॉकी इंडिया लीग का पहला खिताब अपने नाम करने में सफल रही है। रविवार रात खेले गए फाइनल में वॉरियर्स की टीम ने सूरमा हॉकी क्लब को 2-1 से मात दी। टीम की जीत की स्टार खिलाड़ी ऋतुजा डाडासो पिसाल रहीं।