Breaking News

जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी का वर्चुअल संबोधन, कार्यक्रम में जुड़े     |   लखनऊ में CM योगी ने किया 25 लाख टैबलेट वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन     |   कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की किताब का आधिकारिक विमोचन सोमवार को होगा     |   कल सुबह 4:30 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो... छठ पूजा पर DMRC का ऐलान     |   छठ की खुशियों के बीच पटना में हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक… 3 की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन     |  

जम्मू कश्मीर: उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने वैष्णो देवी मंदिर में पूजा की

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा की। धनखड़ श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता करने के लिए एक दिन के दौरे पर यहां पहुंचे।

दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद, उप-राष्ट्रपति उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ दोपहर में गुफा मंदिर गए और पूजा की।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने उनका स्वागत किया। गर्ग ने उन्हें तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। उप-राष्ट्रपति ने तीर्थस्थल के पास भैरो मंदिर का भी दौरा किया।