रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल जाकर किश्तवाड़ जिले में सुदूर गांव में अचानक आई बाढ़ में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। राजनाथ सिंह के साथ जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा भी थे। दिल्ली से जम्मू कश्मीर पहुंचने के बाद राजनाथ सिंह सीधे जम्मू अस्पताल पहुंचे और वहां इलाज करा रहे 16 लोगों से मुलाकात की। 14 अगस्त को चिशोती गांव में बादल फटने से 65 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक घायल हो गए थे। तब से लापता 32 लोगों का अब तक पता नहीं चल पाया है। राजनाथ सिंह को मचैल माता मंदिर के रास्ते में पड़ने वाले अंतिम गांव चिशोती भी जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण यह दौरा रद्द कर दिया गया। सिंह अब दिल्ली लौटने से पहले राजभवन जाएंगे। डॉक्टरों की एक टीम ने राजनाथ सिंह को इलाज के बारे में जानकारी दी।
जम्मू कश्मीर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू के अस्पताल में बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात
You may also like
डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया, 14 पैसे गिरकर 90.70 पर हुआ बंद.
SBI बाजार पूंजीकरण के मामले में चौथे स्थान पर, टीसीएस को पीछे छोड़ा.
दिल्ली: श्रमिकों के बच्चों को सरकार की बड़ी सौगात, 15 हजार से ज्यादा बच्चों को मिली स्कॉलरशिप.
दिल्ली–देहरादून नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर.