दिवाली खत्म हो गई, लेकिन राजस्थान की राजधानी जयपुर में सैलानियों की भीड़ कम नहीं हो रही। यहां के भव्य किलों, जीवंत संस्कृति और समृद्ध विरासत का लुत्फ उठाने के लिए देश-विदेश से सैलानी आ रहे हैं। अल्बर्ट हॉल, हवा महल, जंतर-मंतर, जल महल और आमेर किला यहां आकर्षण की प्रमुख जगह हैं। यहां सैलानियों की भरमार लगी रहती है। गुलाबी नगरी घूमने आए सैलानी अपनी यात्रा को यादगार बताते हैं। उनकी दिलचस्पी खास कर यहां के किलों और महलों में है।
कई सैलानियों ने शहर की खूबसूरती की तारीफ की, तो कई लोग जंतर-मंतर में प्राचीन भारत के अद्भुत वैज्ञानिक ज्ञान को लेकर अभिभूत थे। विदेशी सैलानियों ने कहा कि वे दिल्ली जैसे बड़े महानगरों की मुकाबले जयपुर को ज्यादा पसंद करते हैं। उन्हें यहां की अद्भुत संस्कृति, वास्तुकला और प्राकृतिक खूबसूरती अपनी ओर खींचती है। जयपुर अपनी आगोश में इतिहास, संस्कृति और शिक्षा को समेटे हुए है। ये हमेशा से देसी-विदेशी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहा है। खास कर त्यौहारी मौसम में यहां सैलानियों की भारी भीड़ होती है।
जयपुर में दिवाली के बाद भी पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की उमड़ी भीड़
You may also like
योगी सरकार की गोवंश संरक्षण के लिए विशेष तैयारी, त्योहारों और सर्दियों में सड़कों पर होगी पेट्रोलिंग.
योगी सरकार की बड़ी पहल: गोरखपुर में खुलेगा वर्ल्डफिश सेंटर का प्रोजेक्ट ऑफिस, मछली पालन को मिलेगा बढ़ावा.
योगी सरकार करेगी पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं का समाधान, मेरठ में 14 नवंबर को सजेगा सम्मान का मंच.
परिषदीय स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षु जांचेंगे कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों की दक्षता.