Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

रहस्यों का खजाना है जगन्नाथ पूरी का ‘रत्न भंडार’

श्री जगन्नाथ मंदिर, जिसे श्रीमंदिर के नाम से भी जाना जाता है, उड़ीसा के पुरी में स्थित एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है. इस मंदिर की सबसे बहुमूल्य संपत्ति है ‘श्री रत्न भंडार’. मंदिर के नियमों और प्रथाओं के अनुसार, श्री जगन्नाथ महाप्रभु को अर्पित की गई सभी सोने, रत्नों आदि को रत्न भंडार में संग्रहीत किया जाता है. यह खजाना जगन्नाथ मंदिर को विश्वभर के भक्तों द्वारा किए गए योगदान और दानों से समृद्ध हुआ है. रत्न भंडार मंदिर के जगमोहन के उत्तर की ओर स्थित है.