Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

तीन राज्यों में बीजेपी की बंपर जीत पर JMM ने उठाए सवाल

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे आ गए हैं. एक तरफ जहां बीजेपी को तीन राज्यों में बहुमत मिली तो दूसरी ओर काग्रेंस केवल एक ही राज्य में जीत सकी. इन विधानसभा चुनावों को लोकसभा चुनाव 2024 का सेमीफाइनल माना जा रहा था. अब जैसी ही बीजेपी ने भारी बहुमत हासिल की वैसे ही विपक्षी दलों के गले से ये बात उतरनी मानो मुश्किल सी हो गई.

इसी बीच झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी JMM पार्टी की एमपी महुआ माजी का एक बड़ा बयान सामने आया है. बीते दिन एक सवाल के जवाब में महुआ माजी ने कहा कि ‘मैं इंडिया गठबंधन से हूं. जहां-जहां भाजपा की सरकार नहीं थी और उन राज्यों में जिस तरह से बीजेपी ने नेताओं के पीछे इडी और सीबाआई को लगाया है. उसका असर जनता के दिमाग पर पड़ा है. भाजपा की ये चाल कामायाब रही क्योंकि अगर ऐसा न होता तो रिजल्ट कुछ और ही होते. भाजपा चुनाव से पहले हमेशा ऐसी स्ट्रेटेजी अपनाती है तभी तो जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है वहां ईडी या सीबाआई नहीं जाती.”