Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

J-K के CM उमर अब्दुल्ला ने इंडिया गोल्फ कार्निवल 2026 टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि घाटी के श्रीनगर, पहलगाम और गुलमर्ग स्थित मशहूर गोल्फ कोर्स का इस्तेमाल पर्यटन और गोल्फ खेल को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा। रविवार को श्रीनगर के रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में आयोजित एक गोल्फ टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर के ये तीनों गोल्फ कोर्स देश के सबसे खूबसूरत गोल्फ कोर्स में शामिल हैं और सरकार इन्हें पर्यटन आकर्षण के रूप में विकसित करना चाहती है।

उन्होंने बताया कि देशभर से करीब 100 गोल्फर इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही सरकार की योजना देश के 60 युवा गोल्फ खिलाड़ियों को पहलगाम में एक विशेष टूर्नामेंट के लिए एक साथ लाने की भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय युवाओं को गोल्फ के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि नई पीढ़ी के खिलाड़ी तैयार हों और साथ ही पर्यटन को भी नई पहचान मिले। उन्होंने कहा कि लंबे वीकेंड के दौरान बड़ी संख्या में गोल्फ प्रेमी श्रीनगर खेलने के लिए आते हैं, जिससे पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है।