Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

J&K: भद्रवाह में शीतकालीन कार्निवाल शुरू, भारी संख्या में पहुंचे सैलानी

जम्मू कश्मीर के खूबसूरत भद्रवाह में शीतकालीन कार्निवाल चल रहा है। दो दिन चलने वाले कार्निवाल का लुत्फ उठाने भारी संख्या में सैलानी आए हैं।
गुलदांडा में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में कई मनोरंजक गतिविधियां हुईं। समुद्र तल से नौ हजार 555 फीट की ऊंचाई पर बसा गुलदांडा प्राकृतिक खूबसूरती और रोमांचक गतिविधियों का शानदार संगम है। आयोजकों ने बताया कि कार्निवाल का मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना है। कार्निवाल का आयोजन जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग, भद्रवाह विकास प्राधिकरण और डोडा जिला प्रशासन मिलकर कर रहे हैं। बैंगनी रंग के लैवेंडर के खेतों और बर्फ से ढकी चोटियों के लिए मशहूर भद्रवाह को 'छोटा कश्मीर' भी कहते हैं। ये सैलानियों की पसंदीदा जगहों में एक है।