Breaking News

खान और खनिज कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी झारखंड सरकार\     |   नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 469 हुई, पुलिस ने दी जानकारी     |   PM मोदी, खड़गे और अमित शाह ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई     |   नेपाल में आए फ्लैश फ्लड के बाद 30 से ज्यादा देशों के लोग लापता     |   दिल्ली के मुस्कान मर्डर केस में आरोपी इमरान का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली     |  

J&K: घाटी में कम होने लगी भीषण ठंड, चिल्लई-कलां के बाद बढ़ा पारा; मौसम में सुधार के संकेत

कश्मीर घाटी में ठंड धीरे-धीरे कम होने के साथ ही पूरे क्षेत्र में तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, घाटी के कई हिस्सों में हाल ही में न्यूनतम तापमान में खास बढ़ोतरी देखी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आने वाले दिनों में मौसम में मामूली बदलाव देखने को मिल सकता है, लेकिन कुल मिलाकर हालात में सुधार होने की उम्मीद है। चिल्लई-कलां' यानी भीषण सर्दी के 40 दिनों के सबसे मुश्किल दौर के खत्म होने के साथ ही कश्मीर घाटी में मौसम सुहावना होने लगा है।