Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

क्या संकट में है हरियाणा सरकार?

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार संकट में दिख दे रही है, जिसको लेकर सूबे में सियासी हलचल लगातार बढ़ती जा रही है. हालांकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस संकट से निकलने के लिए हर संभव कोशिश में जुटी हुई है. इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में जननायक जनता पार्टी (JJP) के दो विधायकों से मुलाकात की है, जिसके बाद सियासी गर्मी बढ़ गई है. दरअसल, प्रदेश में बीजेपी की सरकार अल्पमत में है और उसे तीन विधायकों की जरूरत है.