Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

पंजाब में बढ़ेगा इन्वेस्टमेंट! मुंबई के उद्योगपतियों से मिले सीएम भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को मुंबई में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात की और राज्य में इन्वेस्टमेंट लाने के लिहाज से पंजाब में विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। बैठक का मकसद राज्य की क्षमता को प्रदर्शित करना और कई सेक्टर में इन्वेस्टमेंट को आकर्षित करना था।

बैठक में शामिल उद्योगपतियों ने पंजाब के कृषि, मैन्युफैक्चरिंग और बुनियादी ढांचे समेत कई और सेक्टर में इन्वेस्टमेंट में दिलचस्पी दिखाई। मुख्यमंत्री ने पंजाब में विस्तार योजनाओं पर चर्चा करने के लिए सन फार्मा के सीईओ दिलीप सांघवी से भी मुलाकात की।

सन फार्मा ने ऑपरेशन में आसानी और सपोर्टिव शासन का हवाला देते हुए पंजाब के कारोबारी माहौल की तारीफ की। पंजाब की रणनैतिक स्थिति, स्किल वर्क फोर्स और कारोबार लायक माहौल उद्योगपतियों को राज्य में इन्वेस्टमेंट के लिए प्रोत्साहित करेगा। सरकार का टारगेट पंजाब को उद्योग और कॉमर्स का केंद्र बनाने के साथ ही रोजगार के मौके पैदा करना और आर्थिक विकास को गति देना है।