Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

Goa: डोंगरीम गांव में फसल कटाई का अनूठा त्योहार ‘इन्ट्रुज’ शुरू, पांच दिन चलेगा उत्सव

गोवा के डोंगरीम गांव में शनिवार आधी रात से फसल कटाई का अनोखा उत्सव शुरू हुआ। इसे ‘इन्ट्रुज’ कहते हैं। इस उत्सव में सभी धर्मों के रीति-रिवाज होते हैं। गांव वालों का कहना है कि डोंगरीम में मनाया जाने वाला ‘इन्ट्रुज’ अनूठा त्योहार है। फसलों का ये त्योहार पूरे गोवा में और कहीं नहीं मनाया जाता।

डोंगरीम के लोग धान कटाई के मौके पर ये त्योहार मनाते हैं। इस दौरान पांच मंडप या गांव वालों के ग्रुप अलग-अलग दिन अपने-अपने जुलूस निकालते हैं। उत्सव की खासियत संगीत होती है। इस संगीत को सुवारी वदन कहते हैं। ये संगीत पारंपरिक वाद्यों से बजाया जाता है। गांव वाले पांच दिन चलने वाले त्योहार के दौरान लोक नृत्य, संगीत और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं।