Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 125 लोगों की समस्याएं, बोले- चिंता मत करिए, हर शिकायत पर होगी प्रभावी कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक फरियादी को गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपरक समाधान मिलना चाहिए।

जनता दर्शन में पहुंचे लोगों को आश्वस्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “चिंता मत करिए, सरकार आपकी समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से उनका निष्पक्ष निस्तारण किया जाए।

125 लोगों से मिले मुख्यमंत्री, खुद पहुंचकर सुनीं शिकायतें

bdfgbdfg

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में कुल 125 लोगों से मुलाकात की। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठे फरियादियों के बीच मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत की और उनके प्रार्थना पत्र भी प्राप्त किए।

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित करते हुए कहा कि हर समस्या का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता, निष्पक्षता और समयबद्धता के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि फरियादी को वास्तविक राहत मिले और वह कार्रवाई से संतुष्ट हो।

इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने वालों को दिया भरोसा

bFDVDFv

जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी भी जरूरतमंद का इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वाले जरूरतमंद लोगों के उच्चस्तरीय उपचार का एस्टीमेट जल्द से जल्द तैयार कराया जाए। एस्टीमेट उपलब्ध होते ही सरकार की ओर से इलाज के लिए आवश्यक धनराशि मुहैया कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जरूरतमंदों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और आर्थिक तंगी किसी के उपचार में बाधा नहीं बननी चाहिए।

बच्चों को दुलार कर दी चॉकलेट

vbdvdv

जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ भी पहुंची थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को देखकर स्नेह जताया। उन्होंने बच्चों को प्यार-दुलार और आशीर्वाद दिया तथा उन्हें चॉकलेट भी भेंट की।जनता दर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री ने एक बार फिर अधिकारियों को संदेश दिया कि आम जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई हो और लोगों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।