Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

बांग्लादेश में आज होगा अंतरिम सरकार का गठन

बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार प्राप्त मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार गुरुवार को कार्यभार संभालेगी। अंतरिम सरकार की सलाहकार परिषद में 15 सदस्य होंगे और उसके मुखिया मुहम्मद यूनुस होंगे। राष्ट्रपति मुहम्मद शहाबुद्दीन ने मंगलवार रात यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया है। यूनुस ने कहा कि देश में स्थिति सामान्य हो और सभी पीड़ितों को न्याय मिले। सरकार में शामिल लोग गुरुवार को रात आठ बजे शपथ लेंगे।

राष्ट्रपति मुहम्मद शहाबुद्दीन ने मंगलवार रात यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया है। राष्ट्रपति ने यह नियुक्ति शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ने के बाद की है।

कई मामलों में सजा पाकर 2018 से घर में कैद देश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की मंगलवार को रिहाई हुई है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रमुख खालिदा ने कहा है कि लोगों ने अपने संघर्ष से असंभव को संभव करके दिखा दिया है। अब गुस्से और बदले की भावना से कार्रवाई नहीं होगी बल्कि प्रेम और शांति से देश का पुनर्निर्माण किया जाएगा। खालिदा की पार्टी भी अंतरिम सरकार का हिस्सा होगी।

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना अभी कुछ दिन भारत में ही रहेंगी। यह बात उनके बेटे सजीब वाजेद जाय ने कही है। सोमवार को ढाका में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद हसीना अपनी बहन शेख रेहाना के साथ वायुसेना के मालवाही विमान से दिल्ली के नजदीक हडन एयरबेस पहुंची थीं। भारत सरकार ने वहां उन्हें सेफ हाउस रखा है। एक जर्मन अखबार से साक्षात्कार में सजीब ने बताया कि उनकी मां हसीना को कहां रहना है यह उन्होंने अभी तक निश्चित नहीं किया है लेकिन अभी वह भारत में हैं।