Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

इंदौर का चिड़ियाघर बनेगा 'जीरो वेस्ट', कैंपस के अंदर ही होगा 100 फीसदी कचरे का निपटान

मध्य प्रदेश के इंदौर में कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के अधिकारियों ने पूरे चिड़ियाघर को जीरो वेस्ट बनाने की योजना बनाई है। इस योजना में नगर निगम के अधिकारी  चिड़ियाघर के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे।  चिड़ियाघर में होने वाले 100 फीसदी कचरे का निपटान चिड़ियाघर के अंदर ही किया जाएगा।

चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि गीले कचरे से खाद तैयार की जाएगी जबकि सूखे कचरे का भी यहीं पर निपटारा किया जाएगा। एक अनुमान के मुताबिक इंदौर चिड़ियाघर से लगभग 700 से 800 किलो गीला और सूखा कचरा रोजाना निकलता है।

देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में जाना जाने वाला इंदौर लगातार सात बार से राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में पहले स्थान पर बना हुआ है।