Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

देश के सबसे साफ-सुथरे शहर इंदौर को एक और खिताब, देश का पहला भिखारी मुक्त शहर

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश का इंदौर पहले से भारत का सबसे साफ-सुथरा शहर माना जाता है। अब इसे एक और खिताब से नवाजा गया है। ये देश का पहले भिखारी मुक्त शहर है। शहर प्रशासन ने स्थानीय गैर सरकारी संगठनों की मदद से सड़क पर रहने वाले सभी भिखारियों का पुनर्वास किया है।

उन्हें शहर के बाहर रिहाइश में रखा गया है। वहां उन्हें बुनियादी शिक्षा और कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक कोशिश की जा रही है कि कभी सड़कों पर भीख मांगने वाले मुख्यधारा में शामिल हों और सम्मानजनक जिंदगी जी सकें।