Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

अक्टूबर में भारत का निर्यात 6 फीसदी बढ़ा

बुधवार को भारत निर्यात के सरकारी आंकड़ों जारी हुए हैं। इन सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस साल अक्टूबर में भारत का निर्यात 6.21 फीसदी बढ़कर 33.57 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया। यह पिछले साल 31.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। भारत में आयात के साथ निर्यात में भी बढ़ोतरी हुई है।

अक्टूबर में भारत का आयात बढ़कर 65.03 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि अक्टूबर 2022 में यह 57.91 बिलियन अमेरिकी डॉलर दर्ज किया गया था। वहीं देश का व्यापार गिरकर 31.46 अरब डॉलर रहा।

इस वित्तीय वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि के दौरान निर्यात 7 फीसदी घटकर 244.89 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया। पिछले सात महीने की अवधि के दौरान देश का आयात 8.95 प्रतिशत गिरकर 391.96 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया।