Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

भारतीय टीम के कोच गंभीर ने महाकाल के किए दर्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए और अपने परिवार के साथ भस्म आरती में भाग लिया। भस्म आरती के बाद, गौतम गंभीर ने बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, "यह तीसरी बार है जब मुझे बाबा से मिलने का मौका मिला है। बाबा ने मुझे एक बार फिर बुलाया है। इस बार मैं परिवार के साथ। भगवान का आशीर्वाद पूरे देश पर बना रहे।" उन्होंने आगे कहा, "इससे बेहतर क्या हो सकता है? शुक्रवार को हम अपनी आजादी का जश्न मना रहे हैं। अगर बाबा का आशीर्वाद देश पर बना रहे, तो देश ज़रूर आगे बढ़ेगा।"