Breaking News

'एक भी परीक्षा बिना गड़बड़ी के नहीं कराई जा रही...', CUET-UG परीक्षा में खामी पर बोले राहुल गांधी     |   ISI और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े 9 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कार्रवाई     |   CUET-UG परीक्षा आज शाम 4 बजे होगी, तकनीकी गड़बड़ी के कारण समय में देरी     |   दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर CM रेखा गुप्ता ने बुलाई हाई-लेवल बैठक     |   बेंगलुरु: चित्रकूटा कौशल्या स्कूल में भीषण आग, दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं     |  

भारतीय सर्जन ने चीन से की हैदराबाद के अस्पताल में सर्जरी, रोबोटिक टेली-सर्जनी की शानदार मिसाल

Telangana: चीन के वुहान और भारत के हैदराबाद के बीच की दूरी लगभग तीन हजार 900 किलोमीटर है। ये दूरी उस वक्त मिट गई, जब एक वरिष्ठ यूरोलॉजी स्पेशलिस्ट ने वुहान के अस्पताल से हैदराबाद की महिला की रोबोट से टेली-सर्जरी की। सर्जरी टीम की अगुवाई हैदराबाद के एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ नेफ्रोलॉजी एंड यूरोलॉजी के भारतीय यूरोलॉजी स्पेशलिस्ट डॉ. सैयद मोहम्मद गौस ने की। वे उस समय वुहान में थे।

हैदराबाद के एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ नेफ्रोलॉजी एंड यूरोलॉजी के निदेशक के मुताबिक जटिल सर्जरी में डेढ़ घंटे लगे। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि सर्जरी नियामक के अनुसार और मरीज की सहमति से की गई।