Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

भारतीय नौसेना ने तिरुवनंतपुरम में नौसेना दिवस समारोह से पहले की फुल ड्रेस रिहर्सल

भारतीय नौसेना ने तीन दिसंबर को होने वाले नौसेना दिवस समारोह की तैयारियों के तहत आज केरल के तिरुवनंतपुरम में फुल ड्रेस रिहर्सल की। इस समारोह में नौसेना के अभ्यास प्रदर्शनों की श्रृंखला होगी, जिसमें नौसेना अपनी "युद्ध शक्ति और क्षमताओं" का प्रदर्शन करेगी। आज केरल के तट पर भारत की वायु और नौसैनिक शक्ति का प्रदर्शन किया गया। शंगुमुघम समुद्र तट पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आईएनएस विक्रांत होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगी। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे।