Breaking News

बारामूला के पट्टन में मस्जिद में भीषण आग, पूरी इमारत जलकर राख     |   बिरसा मुंडा जयंती पर PM मोदी ने किया नमन, जनजातीय गौरव दिवस की दी शुभकामनाएं     |   दिल्ली में एयर प्यूरीफायर की मांग 5 गुना बढ़ी, GST कटौती के लिए CTI ने वित्त मंत्री को लिखी चिट्ठी     |   अमेरिका में सस्ता हुआ डीजल, दो महीने बाद 6 डॉलर प्रति गैलन से नीचे आई कीमत     |   हमास को बड़ा झटका, इजरायली हमले में सैन्य कमांडर समीर अबू यूनिस ढेर     |  

भारतीय वायुसेना ने दान किए गए अंगों को पुणे से दिल्ली पहुंचाया

भारतीय वायुसेना और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं ने रात भर के अभियान के बाद एयरलिफ्ट करके दान किए गए अंगों- एक लीवर और दो गुर्दे को पुणे के कमांड अस्पताल से दिल्ली के एक आर्मी अस्पताल में पहुंचाया। अंगों को एक ‘ब्रेन-डेड’ व्यक्ति द्वारा दान किया गया था, जो एक सेवारत सैनिक का आश्रित था। ‘ब्रेन डेड’ होना मेडिकल की दुनिया में किसी व्यक्ति की उस शारीरिक अवस्था को कहते हैं, जब उसका दिमाग क्रिया और प्रतिक्रिया करना बंद कर देता है और कानूनन उसे मृत माना जाता है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अंतर-सेवा समन्वय और निस्वार्थ सेवा के एक उल्लेखनीय उदाहरण में भारतीय वायु सेना और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं ने रात भर तेज अभियान को अंजाम देकर दान किए गए महत्वपूर्ण अंगों को एयरलिफ्ट कर कमांड अस्पताल, पुणे से दिल्ली के आर्मी अस्पताल (आर एंड आर) में पहुंचाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह जीवन रक्षक मिशन भारतीय वायुसेना द्वारा समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक परिवहन विमान तैनात करके संचालित किया गया था।’’ अधिकारी ने कहा कि यह अभियान कई लोगों की जान बचाने में मदद करेगा। यह कर्तव्य के प्रति सेना की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।