Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

भारतीय एयरलाइनों ने उड़ानें रद्द कीं, हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण कई हवाई अड्डे बंद

भारतीय सेनाओं द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के मद्देनजर हवाई क्षेत्र पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण भारतीय एयरलाइन कंपनियों ने विभिन्न शहरों से आने-जाने वाली अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं।

राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने नौ शहरों से आने-जाने वाली उड़ानें दोपहर तक निलंबित कर दी हैं। वहीं स्पाइसजेट, इंडिगो और अकासा एयर ने भी क्षेत्रीय प्रतिबंधों और हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों का हवाला देते हुए एडवायजरी जारी की है। पंजाब के अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई यात्री फंस गए हैं। हालांकि लोग पाकिस्तान पर सेना की कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं।

चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर रद्द उड़ानों को लेकर यात्री चिंतित दिख रहे हैं। हालांकि उन्हें इस बात की खुशी है कि बेकसूरों की हत्या करने वाले को सबक सिखाया गया है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भी यात्री अपडेट के लिए परेशान दिखे। हवाई अड्डे पर भी सभी परिचालन रोक दिए गए थे।

भारतीय सेनाओं ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना मुरीदके भी शामिल है।