Breaking News

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए, कल से दो रुपये प्रति लीटर महंगा     |   रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव नई दिल्ली पहुंचे, कल ब्रिक्स समिट में लेंगे हिस्सा     |   केरल CM के नाम का कल होगा ऐलान: जयराम रमेश     |   अमूल ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए     |   बागियों पर AIADMK का बड़ा एक्शन, 29 नेताओं को पद से हटाया     |  

Met Gala 2026 में भारतीय सितारों का जलवा, रेड कार्पेट पर दिखा संस्कृति और फैशन का अनोखा संगम

दुनिया के सबसे चर्चित फैशन इवेंट्स में से एक Met Gala 2026 इस बार भी ग्लैमर और भव्यता से भरपूर रहा। हॉलीवुड, म्यूजिक, स्पोर्ट्स और अन्य क्षेत्रों के ग्लोबल सितारों के बीच भारतीय हस्तियों की मजबूत मौजूदगी ने खास ध्यान खींचा। मनीष मल्होत्रा, करण जौहर, ईशा अंबानी और अनन्या बिड़ला जैसे नाम सिर्फ मेहमान बनकर नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के प्रतिनिधि के रूप में नजर आए।

करण जौहर

vdfc
करण जौहर ने Met Gala में डेब्यू करते हुए मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया खास आउटफिट पहना। यह लुक राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स से प्रेरित था, जिसमें पारंपरिक भारतीय ड्रेपिंग को आधुनिक स्टाइल में पेश किया गया। गोल्ड हैंड-पेंटेड डिटेलिंग ने इस आउटफिट को और खास बना दिया।

ईशा अंबानी

sv
ईशा अंबानी ने गौरव गुप्ता की डिजाइन की हुई कस्टम कॉउचर साड़ी पहनी, जिसमें शुद्ध सोने के धागों और पिचवाई कला से प्रेरित डिजाइन शामिल थे। उनका ब्लाउज नीता अंबानी के कलेक्शन से था, जिसमें डायमंड और जरदोजी का काम था। साथ ही, निजाम के कलेक्शन से जुड़ा ऐतिहासिक सरपेच और मोगरा से प्रेरित हेयर एक्सेसरी उनके लुक का हिस्सा रहा।

नताशा पूनावाला

ababv
नताशा ने Marc Quinn और Dolce & Gabbana के डिजाइन का अनोखा फ्लोरल-इंस्पायर्ड आउटफिट पहना। बड़े फूलों की पंखुड़ियों जैसी संरचना वाला यह लुक काफी आकर्षक और आर्टिस्टिक था।

प्रिंसेस गौरवी कुमारी

gGVFV
अपने डेब्यू में उन्होंने अपनी दादी की विंटेज शिफॉन साड़ी को गाउन में बदलकर पहना, जो जयपुर पिंक रंग में थी। डायमंड और पर्ल ज्वेलरी के साथ उनका लुक बेहद एलिगेंट दिखा।

सवाई पद्मनाभ सिंह

DVFDVV
उन्होंने पारंपरिक राजस्थानी फुलगर कोट पहना, जिसे बनाने में 600 घंटे से अधिक समय लगा। उनके लुक में बंधगला, जूती और पारंपरिक आभूषण शामिल थे।

मनीष मल्होत्रा

SFV
मनीष ने मुंबई और भारतीय कारीगरों को श्रद्धांजलि देते हुए ब्लैक बंधगला के साथ 960 घंटे में तैयार केप पहनी, जिसे 50 कारीगरों ने बनाया था।

अनन्या बिड़ला

DVV
अनन्या ने Robert Wun की डिजाइन की हुई ड्रेस के साथ कलाकार सुबोध गुप्ता द्वारा बनाया गया स्टील का फेस मास्क पहना। यह लुक काफी बोल्ड और यूनिक नजर आया।

सुधा रेड्डी

efbv
उन्होंने ‘Tree of Life’ थीम पर आधारित आउटफिट पहना, जो दक्षिण भारत की कलमकारी कला से प्रेरित था। इसे 90 से अधिक कारीगरों ने 3,459 घंटों में तैयार किया।

दिया मेहता जाटिया

vbdsc
दिया का लुक पश्चिम बंगाल की शोला कला से प्रेरित था, जिसे कांचीवरम फैब्रिक के साथ जोड़ा गया।

मोना पटेल

EFC
मोना पटेल ने Leonardo da Vinci से प्रेरित कॉउचर लुक पेश किया, जिसमें वैज्ञानिक और कलात्मक तत्वों का अनोखा मिश्रण देखने को मिला।

हर साल मई के पहले सोमवार को आयोजित होने वाला Met Gala फैशन और कला का सबसे बड़ा मंच माना जाता है, जहां दुनिया भर की हस्तियां थीम के अनुसार अपने सबसे अनोखे और रचनात्मक लुक्स पेश करती हैं। इस बार भारतीय सितारों ने अपनी परंपरा और आधुनिकता के मेल से वैश्विक मंच पर खास पहचान बनाई।