Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

J-K: अखनूर में सरकारी स्कूल को सेना ने दिए फर्नीचर, 'ऑपरेशन सद्भावना' के तहत की गई पहल

जम्मू कश्मीर के अखनूर में सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने छात्रों की मदद के लिए पहल की है। उन्होंने 'ऑपरेशन सद्भावना' के तहत सोबका गांव के सरकारी प्राथमिक स्कूल को क्लासरुम फर्नीचर बांटा है। कार्यक्रम से पहले स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।गांव वालों मदद के लिए सेना को धन्यवाद दिया।

सेना के 'ऑपरेशन सद्भावना' का मकसद जम्मू कश्मीर और लद्दाख में लोगों की जिंदगी बेहतर बनाना है। कार्यक्रम के जरिये सेना के साथ आम लोगों की नजदीकियां बढ़ाई जा रही हैं।