Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

भारत ने ओडिशा तट से दो ‘प्रलय’ मिसाइल का किया सफल परीक्षण

भारत ने ओडिशा के तट से कुछ ही समय के अंतराल में दो ‘प्रलय’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया। ‘प्रलय’ स्वदेशी रूप से विकसित एक अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल है जिसमें उच्च सटीकता सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक नौपरिवहन प्रणाली लगी हुई है। यह विभिन्न लक्ष्यों के लिए कई प्रकार के युद्धक हथियारों को ले जाने में सक्षम है। इन मिसाइलों का परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा किया गया। रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह उड़ान परीक्षण मूल्यांकन परीक्षणों के तहत किया गया था। ‘ट्रैकिंग सेंसर’ द्वारा पुष्टि की गई जानकारी के अनुसार, दोनों मिसाइल ने निर्धारित पथ का अनुसरण किया और सभी उड़ान उद्देश्यों को पूरा किया।’’