Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

भारत ने पाकिस्तान के F16 जेट को मार गिराया, चीनी मिसाइल भी हुई फेल

भारत और पाकिस्तान में छिड़े युद्ध के बीच अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-16 की खूब चर्चा हो रही है। भारत ने दो दिन की लड़ाई में ही पाकिस्तान का चीनी लड़ाकू विमान जेएफ-17 और अमेरिकी फाइटर जेट एफ-16 भी मार गिराया है। पाकिस्तान ने गुरुवार रात 8 बजे भारत में जम्मू, पठानकोट एयरबेस के साथ जालंधर, जैसलमेर समेत कई जगहों पर हमला करने की कोशिश की थी. इसे भारत की मजबूत रक्षा प्रणाली एस-400 की जवाबी मिसाइलों के जरिये नाकाम कर दिया गया। पाकिस्तान की ओर से तमाम ड्रोन अटैक भी किए गए। 

 इस F-16 ने पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस से उड़ान भरी थी, जो पाकिस्तानी वायुसेना का एक अहम एयरफोर्स स्टेशन है। भारतीय SAM (सरफेस-टू-एयर मिसाइल) ने सरगोधा एयरबेस के पास फाइटर जेट को मार गिराया। F-16 पाकिस्तानी वायुसेना के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

पाकिस्तान की ओर से भारत के 15 शहरों के सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की गई। इनमें अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, उत्तरलाई, नाल, फलौदी और भुज शामिल थे। पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों के जरिए इन स्थानों को निशाना बनाया था, लेकिन उनकी ये कोशिश नाकाम हुई।