Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

भारत को ग्रामीण शासन की एक अनूठी प्रणाली पर गर्व: रुचिरा कंबोज

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत को ग्रामीण शासन की एक अनूठी प्रणाली पर गर्व है, जिसे पंचायती राज के नाम से जाना जाता है, जो जमीनी स्तर पर विकेंद्रीकृत शक्ति का प्रतीक है।

दुनिया में अन्य जगहों पर पाई जाने वाली नगरपालिका शासन प्रणालियों के विपरीत पंचायती राज प्रत्यक्ष लोकतंत्र का एक उत्कृष्ट उदाहरण है जो ग्राम सभा या समुदाय के सभी वयस्क सदस्यों की सभा के माध्यम से पंचायत के सभी निवासियों की सक्रिय भागीदारी की सुविधा प्रदान करता है।