भारत ने अफगानिस्तान में भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए 21 टन राहत सामग्री भेजी है। पूर्वी अफगानिस्तान में रविवार देर रात आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1400 से ज्यादा हो गई है, जबकि 2,500 से ज्यादा लोग घायल हो गए। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि हवाई मार्ग से काबुल पहुंची सहायता सामग्री में कंबल, तंबू, स्वच्छता किट, पानी की टंकियां, जनरेटर, रसोई के बर्तन, पोर्टेबल वाटर प्यूरीफायर, स्लीपिंग बैग, आवश्यक दवाइयां, व्हीलचेयर, हैंड सैनिटाइजर, वाटर प्यूरीफिकेशन टैबलेट और दूसरी जरूरी चिकित्सा सामग्री शामिल हैं।
विदेश मंत्री ने आगे कहा, "भारत जमीनी हालात पर नजर रखे हुए है और आने वाले दिनों में और ज्यादा मानवीय सहायता भेजी जाएगी।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा था कि भारत अफगानिस्तान में भूकंप से प्रभावित लोगों को हर संभव मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। रविवार को आए 6.0 तीव्रता के भूकंप से प्रभावित पूर्वी अफगानिस्तान के पहाड़ी क्षेत्र में बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने तत्काल वैश्विक समर्थन का आग्रह किया है।
भारत ने भूकंप प्रभावित अफगानिस्तान को 21 टन राहत सामग्री पहुंचाई
You may also like
'मैसूर चंदन साबुन' की नई ब्रांड एंबेसडर बनी तमन्ना भाटिया, BJP सांसद बोले- कन्नड़ एक्ट्रेस क्यों नहीं.
अहमदाबाद हवाई अड्डे से सात किलो हेरोइन जब्त, साबुन के डिब्बों में छुपाई हेरोइन, यात्री गिरफ्तार.
तेलंगाना नगर निकाय चुनावों के लिए मतदान जारी.
UP Budget 2026: छात्रों के लिए बड़ा ऐलान, मेडिकल और पीजी सीटों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी.