Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

इंडिगो एयरलाइन का सिस्टम स्लोडाउन हुआ, कंपनी की वेबसाइट और फ्लाइट बुकिंग पर पड़ा असर

Bengaluru: घरेलू विमानन कंपनी इंडिगो ने शनिवार को कहा कि उसका पूरा नेटवर्क टेंपरेरी सिस्टम स्लोडाउन का सामना कर रहा है, जिससे कंपनी की वेबसाइट और फ्लाइट की बुकिंग पर असर पड़ रहा है। एयरलाइन ने ये भी कहा कि इसकी वजह से चेक-इन पर असर पड़ सकता है और वो समस्या के हल के लिए तेजी से कोशिश कर रहे हैं।

इंडिगो ने एक्स पर ट्रेवल एडवाइजरी के संबंध में किए पोस्ट में कहा, "मौजूदा वक्त में कंपनी का नेटवर्क टेंपरेरी सिस्टम स्लोडाउन का सामना कर रहा है, जिससे हमारी वेबसाइट और फ्लाइट बुकिंग सिस्टम पर असर पड़ रहा है। इसके कारण हमारे ग्राहकों को स्लो चेक-इन और हवाई अड्डे पर लंबी कतारों सहित लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ सकता है।" 

एक्स पोस्ट में आगे कहा गया, "हम जल्द ही स्थिति को सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं।" इंडिगो रोजाना अंतरराष्ट्रीय सहित 2,000 से अधिक उड़ानें संचालित करती है।