Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

इंडिगो ने मुंबई और दिल्ली हवाई अड्डों पर 220 उड़ान की रद्द

इंडिगो ने संचालन से जुड़ी समस्याओं के कारण रविवार को दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डों पर 220 से अधिक उड़ान रद्द कर दीं। इन समस्याओं के कारण पिछले कुछ दिन में सैकड़ों उड़ान रद्द की जा चुकी हैं और कई उड़ान देरी से रवाना हुई हैं, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

मुंबई हवाई अड्डे पर कम से कम 112 जबकि दिल्ली हवाई अड्डे पर 109 उड़ान रद्द हुईं। शुक्रवार को दिनभर के लिए निर्धारित 2,300 उड़ान में से लगभग 1,600 उड़ान रद्द की गई थीं, लेकिन शनिवार को इसमें कमी आई और लगभग 800 उड़ान रद्द की गईं। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स और सीओओ एवं ‘अकाउंटेबल मैनेजर’ इसिद्रो पोरकेरस को शनिवार को डीजीसीए की ओर से नोटिस जारी किया गया, जिसमें उनसे 24 घंटे के अंदर इस समस्या पर स्पष्टीकरण मांगा गया।

इंडिगो ने कहा कि उसने शनिवार को 1,500 उड़ान संचालित कीं।