Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

IndiGo नवी मुंबई हवाई अड्डे से करेगी अपनी सेवाएं शुरू, नवंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने की उम्मीद

इंडिगो ने बुधवार को कहा कि वो नवी मुंबई हवाई अड्डे से वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने वाली पहली एयरलाइन होगी। इसके साथ ही नए हवाई अड्डे से इसकी अंतरराष्ट्रीय सेवाएं इस साल नवंबर में शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि हवाई अड्डे के वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों ने कहा कि परिचालन अगस्त तक शुरू होने की उम्मीद है।

इंडिगो ने एक्स पर एक पोस्ट में घोषणा कर बताया "इंडिगो और अडानी एयरपोर्ट्स भारत में विमानन विकास को बढ़ावा देने के लिए एक साथ आए हैं, क्योंकि इंडिगो नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बन गई है।" 

मुंबई के लिए दूसरा हवाई अड्डा, नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईएएल) की ओर से विकसित किया जा रहा है, जो मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (एमआईएएल) और सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ महाराष्ट्र लिमिटेड (सिडको) के स्वामित्व वाली एक सार्वजनिक-निजी भागीदारी इकाई है।

इंडिगो ने कहा कि वो पहले दिन से हवाई अड्डे से 15 से ज्यादा शहरों में 18 दैनिक प्रस्थान (36 एयर ट्रैफिक मूवमेंट (एटीएम)) संचालित करेगी, जिससे ये वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने पर हवाई अड्डे से परिचालन करने के लिए प्रतिबद्ध होने वाली पहली एयरलाइन बन जाएगी।