Breaking News

मुंबई क्राइम ब्रांच ने 2 ड्रग्स सप्लायर को अरेस्ट किया, करोड़ों का नशीला पदार्थ जब्त     |   ईरान युद्ध के बीच भारत रूसी तेल का आयात दोगुना करके 40 फीसदी तक कर सकता     |   UP: ‘एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी भाजपाई ही कर रहे’, बोले अखिलेश यादव     |   सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार, एक या दो दिन में अस्पताल से मिलेगी छुट्टी     |   तमिलनाडु चुनाव: NDA की सहयोगी पार्टी तमिल मनीला कांग्रेस 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी     |  

वैशाली में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, भतीजे ने चाचा की हत्या की

Bihar: वैशाली जिले के बहुआरा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। आपसी विवाद के चलते एक भतीजे ने अपने ही 60 वर्षीय चाचा की हंसिया से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान महताब लाल सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि घटना उस समय हुई जब वे दोपहर का भोजन करने के बाद अपने घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान उनके भतीजे मंजय कुमार सिंह ने अचानक उन पर हंसिया से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची मृतक की पत्नी शकली देवी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शकली देवी को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

वैशाली के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मंजय कुमार सिंह को घटनास्थल से ही खून से सना हथियार बरामद कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।