Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

भारत में जन्म के 7 दिनों के भीतर ही हो जा रही है बच्चों की मौत

हर परिवार के लिए बच्चे का जन्म सबसे सुखद क्षण होता है. ये किसी भी त्यौहार से कम नहीं होता. आप दुनिया के किसी भी कोने में चले जाइए आप ये जरूर देखेंगे. पर यह खुशी के लम्हे किसी के लिए मातम के क्षणों में बदल जाते हैं जब बच्चा जन्म के कुछ ही दिन बाद दम तोड़ दे. एक नई रिसर्च दावा करती है कि भारत में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की ज्यादातर मौतें शुरूआती 7 दिन से लेकर 11 महीने के दौरान हो रही हैं.