Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

जहांगीरपुरी में वैवाहिक विवाद के बाद युवक ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में मौत, जांच जारी

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में वैवाहिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सोमवार को महेंद्र पार्क थाने के जहांगीरपुरी के एक इलाके में आग लगने की घटना के संबंध में सूचना मिली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना प्रभारी सहित पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और दीपांश चौधरी नामक व्यक्ति को झुलसी हुई अवस्था में पाया और उसे बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि चौधरी और उसकी पत्नी के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा था और इस संबंध में पहले ‘महिलाओं के खिलाफ अपराध प्रकोष्ठ’ में एक शिकायत भी की गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना वाले दिन, पत्नी से कहासुनी के बाद चौधरी ने आत्महत्या करने की धमकी दी और बाद में खुद को आग लगा ली। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है जिसके तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।