Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

एनडीए 400 पार तो कांग्रेस क्या 40 सीट करेगी क्रॉस

लोकसभा चुनाव 2024 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे सियासी तापमान चढ़ता जा रहा है. बीजेपी सत्ता की हैट्रिक लगाने के साथ-साथ 370 सीटें जीतने का टारगेट सेट किया है, तो पीएम मोदी ने एनडीए गठबंधन के लिए ‘अबकी बार 400 पार’ का लक्ष्य तय किया है. बीजेपी दोनों टारगेट को पूरा करने के लिए अपने गठबंधन के सियासी कुनबा बढ़ाने के साथ-साथ विपक्षी दलों के दिग्गज नेताओं को भी अपने पाले में करने में जुटी है. बीजेपी पीएम मोदी के अगुवाई में फुल कॉन्फिडेंस में नजर आ रही है, जबकि 2024 का चुनाव कांग्रेस के लिए सियासी वजूद को बचाए रखने के लिए है.