Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

मोदी से मुकाबले के लिए I.N.D.I गठबंधन को 'सारथी' की जरूरत, शिवसेना ने दी नसीहत

I.N.D.I गठबंधन की आज होने वाली बैठक से पहले शिवसेना (उद्धव गुट) के मुखपत्र 'सामना' में घटक दलों को नसीहत दी गई है। सामना में कहा गया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नेतृत्व के लिए I.N.D.I गठबंधन के पास एक सारथी होना चाहिए।

शिवसेना ने कांग्रेस को सलाह दी है कि अगर वह I.N.D.I गठबंधन को मजबूत करना चाहते हैं तो उसे सभी सहयोगी दलों को एक साथ लेकर चलना चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन को चलाने के लिए एक 'सारथी' को नियुक्त करना चाहिए।

शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में यह भी सुझाव दिया गया है कि कांग्रेस को अगले साल होने वाले आम चुनावों में अपने दम पर कम से कम 150 सीटें जीतने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे भाजपा के लिए अंतिम जीत का संकेत नहीं देते हैं।