Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

BCCI के नए सचिव बने देवजीत सैकिया, प्रभतेज सिंह भाटिया को बनाया गया कोषाध्यक्ष

बीसीसीआई की विशेष आम बैठक यानी एसजीएम के दौरान रविवार को देवजीत सैकिया को बीसीसीआई का नया सचिव और प्रभतेज सिंह भाटिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बीसीसीआई के चुनाव अधिकारी और भारत के पूर्व सीईसी अचल कुमार ज्योति ने मंगलवार को लिस्ट को अंतिम रूप दिए था।

एक दिसंबर को जय शाह के आईसीसी के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के बाद से देवजीत सैकिया बीसीसीआई के अंतरिम सचिव के रूप में काम कर रहे थे। 

बीसीसीआई का प्रावधान है कि खाली पड़े किसी भी पद को विशेष आम बैठक बुलाकर 45 दिनों के भीतर भरा जाना चाहिए। रविवार को ये बैठक भी इसी अवधि के दौरान हुई और 43वें दिन खाली पड़े पदों पर नियुक्ति की गई। 

आशीष शेलार के हाल ही में महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में लेने के बाद प्रभतेज सिंह भाटिया ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था।