Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

ICAI CA इंटर और फाइनल कोर्स की परीक्षाएं स्थगित

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स कोर्स के लिए चल रही परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

संस्थान द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार नौ मई से 14 मई तक आयोजित होने वाली आईसीएआई सीए फाइनल, इंटर और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।

जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि आम जानकारी के लिए यह घोषणा की जाती है कि देश में तनावपूर्ण और सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल, इंटरमीडिएट और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स परीक्षा मई ​​2025 के शेष पेपर नौ मई से 14 मई 2025 तक स्थगित किए जाते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि 55,666 छात्रों को फाइनल परीक्षा और 1,02,378 छात्रों को इंटरमीडिएट परीक्षा देनी थी।