Breaking News

बारामूला के पट्टन में मस्जिद में भीषण आग, पूरी इमारत जलकर राख     |   बिरसा मुंडा जयंती पर PM मोदी ने किया नमन, जनजातीय गौरव दिवस की दी शुभकामनाएं     |   दिल्ली में एयर प्यूरीफायर की मांग 5 गुना बढ़ी, GST कटौती के लिए CTI ने वित्त मंत्री को लिखी चिट्ठी     |   अमेरिका में सस्ता हुआ डीजल, दो महीने बाद 6 डॉलर प्रति गैलन से नीचे आई कीमत     |   हमास को बड़ा झटका, इजरायली हमले में सैन्य कमांडर समीर अबू यूनिस ढेर     |  

हैदराबाद: भारी बारिश से बड़े पैमाने पर जलभराव, यातायात बाधित

हैदराबाद के कई इलाकों में सुबह भारी बारिश हुई जिससे शहर में भयंकर जलभराव और व्यापक व्यवधान पैदा हो गया। सरूर नगर, चैतन्यपुरी, कोठापेट, दिलसुखनगर, चंपापेट और कर्मनघाट सहित इलाकों में सड़कों पर भारी बारिश का पानी जमा हो गया, जिससे वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा और यातायात जाम हो गया।

श्री कर्मनघाट अंजनेया स्वामी मंदिर के परिसर में भारी बाढ़ आ गई। शहर के पश्चिमी गलियारे में सुबह-सुबह हुई बारिश के कारण लिंगमपल्ली, चंदनगर और मियापुर जैसे निचले इलाकों में जलभराव हो गया। लिंगमपल्ली रेलवे अंडरपास के नीचे बाढ़ का पानी जमा हो गया जिससे ये हिस्सा पार करने लायक नहीं रहा और कम से कम दो कारें फंस गईं।