Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

हैदराबाद : फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग, 5 की मौत

हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में स्थित चार मंजिला फर्नीचर की दुकान की इमारत से एक महिला सहित पांच लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जहां आग लग गई थी। इमारत में शनिवार को भीषण आग लग गई थी और इमारत के बेसमेंट में फंसे पांच लोगों को बचाने के लिए एक अभियान शुरू किया गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “इमारत से एक महिला समेत पांच व्यक्तियों के शव बरामद किए गए हैं।”

शनिवार दोपहर आग लगने के बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और हैदराबाद आपदा मोचन एवं संपत्ति संरक्षण एजेंसी (एचवाईडीआरएए) सहित कई एजेंसियों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन इमारत से उठ रहे घने धुएं के कारण अभियान में कठिनाई आ रही थी।

इमारत में फंसे व्यक्तियों में एक सुरक्षा गार्ड और कर्मियों के परिवार के सदस्य शामिल हैं। इमारत के बेसमेंट में कर्मचारियों के लिए रहने की सुविधा मुहैया कराई गई थी। घटना पर दुख जताते हुए परिवहन और हैदराबाद जिले के प्रभारी मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने रविवार को कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को मदद उपलब्ध कराएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दुकान मालिक के खिलाफ अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन ‘‘नहीं करने’’ को लेकर आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।