Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस को पारिवारिक कलह का शक

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के देवरी गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इंद्रजीत लोधी ने अपनी पत्नी कस्तूरी बाई पर देर रात घर के आंगन में हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गिरफ्तारी के बाद इंद्रजीत ने पुलिस को बताया कि उसने अंधेरे में पत्नी को जंगली सूअर समझकर गलती से वार कर दिया।

हालांकि, पुलिस को उसके इस दावे पर शक है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या की असली वजह घरेलू विवाद हो सकती है। मौके पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। एएसपी संदीप भूरिया ने बताया कि आरोपी के बयान की जांच की जा रही है। शुरूआती जांच में ये मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा लग रहा है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।