Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

J-K: NH-44 बंद होने से रामबन में फंसे सैकड़ों यात्री, सड़क साफ करने का काम तेजी से जारी

भूस्खलन प्रभावित जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार को तीसरे दिन भी बंद रहने के कारण रामबन जिले में सैकड़ों यात्री अभी भी फंसे हुए हैं। वहीं 20 स्थानों पर सड़क साफ करने का काम जारी है।

भारतीय सेना भी सैकड़ों फंसे हुए यात्रियों की सहायता के लिए आगे आए और उन्हें भोजन, पानी और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। फंसे हुए यात्रियों ने सेना द्वारा दी गई सहायता और समर्थन की सराहना की।

रविवार को भारी बारिश होने और बादल फटने से रामबन जिले में अचानक आई बाढ़, भूस्खलन और कीचड़ भरे मलबे के कारण यह सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 250 किलोमीटर लंबा राजमार्ग बंद हो गया था। यह राजमार्ग कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला, हर मौसम में खुला रहने वाला एकमात्र रास्ता है। 

इस आपदा में दो नाबालिग भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोगों को बचाया गया। आपदा में कई सड़कों और आवासीय इमारतों सहित अवसंरचना को नुकसान पहुंचा और कई वाहन मलबे में दब गए।