Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

चार चरण में कितनी हुई वोटिंग, कितने लोगों ने डाला वोट

देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण की वोटिंग हो चुकी है. अब तक कितना मतदान हुआ है और कितने लोगों ने वोट डाला है, चुनाव आयोग ने गुरुवार को इसकी जानकारी दे दी है. आयोग के मुताबिक, पहले चार चरण में 66.95 फीसदी वोटिंग हुई है. वहीं, अब तक 45 करोड़ों लोग मतदान कर चुके हैं. आयोग ने साथ ही मतदाताओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में घर से निकलें और बाकी के बचे 3 चरणों में मतदान करें. चुनाव आयोग ने कहा, उच्च मतदान प्रतिशत भारतीय मतदाताओं की ओर से दुनिया भर के लिए एक संदेश है.