Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

2019 से कितना अलग होगा इस बार का हरियाणा विधानसभा चुनाव?

इलेक्शन कमीशन ने हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसमें एक अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना चार अक्टूबर को होगी. वहीं बीजेपी इस बार लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने के लिए तैयारी कर रही है. तो वहीं कांग्रेस बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए पूरी ताकत लगा रही है. हालांकि इस बार हरियाणा का चुनाव 2019 की तुलना में बेहद दिलचस्प होने जा रहा है.