Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

मुंबई होर्डिंग हादसे के आरोपी भावेश भिंडे की कुंडली

मुंबई के घाटकोपर में बीते 13 मई को दर्दनाक हादसा हो गया. तेज आंधी के चलते एक बड़ी सी होर्डिंग पेट्रोल पंप पर आ गिरी. इस हादसे में 14 लोगों की मौत और 74 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिस कंपनी ने यह होर्डिंग लगाई थी, पुलिस ने उसके मालिक भावेश भिंडे के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, भावेश पर दर्ज यह मामला पहला नहीं है, उसके खिलाफ पहले से भी क्रिमिनल केस दर्ज हैं, जिनमें एक मामला यौन शोषण का भी है.