Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

हीरो मोटोकॉर्प की त्योहारी सीजन में बल्ले-बल्ले, बेचे इतने वाहन

हीरो मोटोकॉर्प ने इस साल 32 दिन में 14 लाख से ज्यादा दोपहिया वाहन बेचकर त्योहारी सीजन में अबतक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की है।

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी ने नवरात्र के पहले दिन से 15 नवंबर को ‘भाई दूज’ के बीच बिक्री का ये आंकड़ा हासिल किया। हीरो मोटोकॉर्प की ओर से जारी बयान के अनुसार, ग्रामीण बाजारों में मजबूत मांग के साथ-साथ प्रमुख शहरी केंद्रों में खुदरा बिक्री के दम पर कंपनी ने पिछले साल की तुलना में 19 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया। 

वहीं 2009 में त्योहारों के दौरान 12.7 लाख इकाइयों की बिक्री के अपने सबसे ऊंचे आंकड़े को भी पार कर लिया।