Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद हेल्पलाइन नंबर हुए जारी

अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या-171 में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक सवार थे। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान क्रैश हो गया, एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा कि अहमदाबाद से दोपहर एक बजकर 385 मिनट पर रवाना हुए बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।

विमान के अंदर 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक एक कनाडाई नागरिक और सात पुर्तगाली नागरिक थे।” एयरलाइन ने कहा कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। एयरलाइन ने कहा, “हमने अधिक जानकारी के लिए हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी जारी किया है।” एअर इंडिया ने ये भी कहा कि वो घटना की जांच कर रहे अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है।

हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर-

ब्रिटिश नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर- 020 7008 5000

अहमदाबाद पुलिस हेल्पलाइन नंबर- 7925620359

एअर इंडिया हेल्पलाइन नंबर- 1800 5691 444

नागरिक उड्डयन मंत्रालय हेल्पलाइन नंबर- 011- 24610843

गुजरात सरकार का हेल्पलाइन नंबर- 079-232 51 900